सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 29 अगस्त 2021 तक 637 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 912.8 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 987.2 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 528.3 मि.मी., बिरसिंहपुर में 720.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 519 मि.मी., नागौद में 799 मि.मी., जसो (नागौद) में 415.2 मि.मी., उचेहरा में 561 मि.मी., मैहर में 365.4 मि.मी., अमरपाटन में 463 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 735.9 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 680.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
Check Also
Satna: संतुलित उर्वरकों के उपयोग से बढ़ती है पैदावार
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर किये गये प्रयोगों से यह बात …